बड़े दिन हो गए....!!

वो हल्की सी बारिश ,
वो महकी सी खुशबु ,
वो खुदको भिगाए बड़े दिन हो गए....!!

वो भोली सी शैतानियां ,
वो अल्लड सी नादानियाँ ,
वो पानी में कश्ती बहाए बड़े दिन हो गए...!!

वो साइकिल की सवारी ,
फिरभी ऑडी वाली टशन हमारी ,
वो सड़को पर दौड़ लगाए बड़े दिन हो गए...!!

वो पेड़ो पर चढ़ना ,
वो दोस्तों से लड़ना ,
वो स्कूल न जाने के बहाने बनाए बड़े दिन हो गए...!!

वो दादी की कहानियाँ ,
वो पापा का प्यार ,
वो माँ की गोद में सोए बड़े दिन हो गए...!!

वो टूटे खिलौने ,
वो प्यारी सी गुड़िया ,
वो गुल्लक में पैसे बचाए बड़े दिन हो गए...!!

वो मम्मा से डाँट खाना ,
वो नानी के घर वेकेशन ,
वो पापा के कंधो पे सैर किए बड़े दिन हो गए...!!

वो बड़े बड़े सपने ,
वो दोस्त भी अपने , दुश्मन भी अपने ,
वो पहली गेंद पर छक्का लगाए बड़े दिन हो गए...!!

वो खेल में गिरना ,
वो उठकर संभलना ,
वो छोटी छोटी चोट खाए बड़े दिन हो गए...!!

वो पापा से डरना ,
वो माँ से झगड़ना ,
वो गुस्ताखी कर तुरंत माफ़ी मांगे बड़े दिन हो गए...!!

वो छुपन छुपाई ,
वो भाई बहन की लड़ाई ,
वो दादाजी की छड़ी से खेले बड़े दिन हो गए...!!

वो छोटी छोटी चीज़ो में बड़ी बड़ी खुशियाँ ,
वो हर काम पर मिलती शबाशियाँ ,
वो दोस्तों को शिक़्वे सुनाए बड़े दिन हो गए...!!

वो बचपन की बस्ती ,
वो हसी थी सस्ती ,
वो मासूमियत भरी मस्ती ,
वो शान से ज़िन्दगी जिए बड़े दिन हो गए...!!
❤❤❤❤❤❤❤❤

Comments

Popular posts from this blog

School ke Din :)

Betiyan❤