माँ मुझे वो मेरा बचपन लौटा दे।
माँ मुझे वो मेरा बचपन लौटा दे।
फिरसे मुझे अपनी गोदी मे उठा ले.....
सता रहा है ज़माना मुझे तू गले से लगाले....
खो गई हूँ में कहीं तू मुझे खुद से मिला दे....
माँ मुझे वो मेरा बचपन लौटा दे।
वो तेरी जादुई हसी से सारे मेरे गम तू भुला दे.....
हांथो से तू अपने मुझे खाना तो खिला दे....
फिरसे वो परियों वाली कहानी तू सुनादे....
माँ मुझे वो मेरा बचपन लौटा दे।
नींद है खोई मेरी माँ तेरी लौरी से सुलादे....
थक गई हु दुनिया से माँ थोड़ा प्यार जतादे....
फिरसे तू जरा सर पे मेरे हाथ फ़िराले....
माँ मुझे वो मेरा बचपन लौटा दे।
ममता से तू अपनी मेरी दुनिया को सजादे...
सजदे में जुकु तेरे मुजपे दुआए तू लूटादे...
माँ अब तू मुझे अपने आँचल में छुपाले...
माँ मुझे वो मेरा बचपन लौटा दे।
Comments
Post a Comment